You are here
Home > Padhegi Muniya > Project Padhegi Muniya :21 बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाएगी आगमन

Project Padhegi Muniya :21 बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाएगी आगमन

हमारी संस्था २००१ से 'आएगी मुनिया' प्रोजेक्ट के तहत मादा भ्रूण हत्या के खिलाफ कार्यरत है | हम लगातार जन जागरण कार्य क्रम आयोजित करते आ रहे है और सदैव इस कोशिश में रहते है की ज्यादा से ज्यादा लोगो तक अपना सन्देश पहुंचा पायें |

हमारा यही मानना है की अगर हम लड़कियों को इस दुनिया में आने दे, उन्हें पढाये व आगे बढ़ने के अवसर दे तो वो किसी भी मामले में लड़को से पीछे नहीं रहेंगी तथा अपना व अपने माँ बाप का नाम रोशन करेंगी |

 इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए संस्था ने 21 कन्याओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है | हम उन मेधावी लड़कियों को पढ़ने में मदद करेंगे जो आर्थिक रूप से पीछे होने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती है | आगमन का ये मानना है लड़कियों को जन्म देने के लिए लोग तभी आगे आयेंगे जब उनकी सोच बदलेगी उन्हें लड़की एक बोज नहीं लगेगी | वो लड़के और लड़की में कोई भेद ना करें व लड़कियों को पराया समझ कर न पालें|

यह सब तभी संभव है जब लडकिय पढ़ लिख कर आपना अस्तिव खड़ा कर सके और दूसरों पे आश्रित ना हों इसीलिये हमारी संस्था इस ओर कदम बढ़ाते हुए लड़कियों को उनके प्रारंभिक शिक्षा में मदद करना चाहती है |

हम प्रोजेक्ट "पढेगी मुनिया" के तहत लड़कियों को शिक्षित करने व उनको किसी रोजगारपरक कोर्स के द्वारा खुद के पैरो पैर खड़ा करने की एक पहल कर रहे है|

ये कार्य हम आपने संस्था के सदस्यों व उनके जानने वालों से आर्थिक मदद ले कर शुरू कर रहे हैं|

लेकिन इस 21 की संख्या को 51 और 51 से 101 व उससे भी बहुत बहुत ज्यादा करना हमारा उद्देश्य हैं और इसकी पूर्ती के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद चाहिए होगी | हम आप सभी से ये उपेक्षा करते है की आप सब भी आगे आयें और किसी की शिक्षा में योगदान करें |

Leave a Reply

Top